ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

कोलकाता ब्लास्ट की NIA जांच कराने की BJP ने की मांग, चश्मदीद ने कहा..धमाके में उड़ गया आदमी का हाथ

DESK: पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित SN बनर्जी रोड में बम ब्लास्ट की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। इस धमाके में एक शख्स बुरी तरह घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में अस्पता

कोलकाता ब्लास्ट की NIA जांच कराने की BJP ने की मांग, चश्मदीद ने कहा..धमाके में उड़ गया आदमी का हाथ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित SN बनर्जी रोड में बम ब्लास्ट की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। इस धमाके में एक शख्स बुरी तरह घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है। वही इस घटना का चश्मदीद अब सामने आया है।


 जिसका कहना है कि घटनास्थल से थोड़ी दूर पहले वो चार की दुकान पर खड़ा था तभी तेज धमाका हुआ तब वो भी दौड़कर मौके पर पहुंचा जहां उसने देखा कि एक व्यक्ति का हाथ धमाके में उड़ चुका था और वो जमीन पर पड़ा हुआ था। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को फोन किया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।


चश्मदीद ने यह भी बताया कि जो शख्स घायल हुआ है वो कचड़ा चुनने का काम करता था। रोड के किनारे किसी ने प्लास्टिक का बैग रख दिया था जिसे छूटे ही धमाका हो गया। इस घटना में उसका हाथ उड़ गया और वो बुरी तरह से घायल हो गया।  घटना शनिवार की दोपहर पौने दो बजे की है जब एसएन बनर्जी रोड इलाके में कचरा उठाने के दौरान धमाका हुआ है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मौके पर बम निरोधक दस्ता भी पहुंच चुका है। बम ब्लास्ट जहां पर हुई है उस जगह की घेराबंदी कर जांच की जा रही है। लोगों ने बताया कि घायल 58 वर्षीय बापी दास फुटपाथ पर रहता है और कचरा चुनने काम करता है। इस घटना को लेकर बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। बीजेपी अध्यक्ष ने कोलकाता ब्लास्ट की जांच एनआईए से कराने की मांग की है।