ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

नेपाली महिला तस्कर गिरफ्तार, किशनगंज सीमा पर एसएसबी ने 38 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दबोचा

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाली महिला तस्कर को 38.7 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। महिला के पास से नकदी, मोबाइल और नेपाली सिम कार्ड भी बरामद किए गए।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KISHANGANJ: किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 41वीं वाहिनी रानीडांगा को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एसएसबी की पानीटंकी कंपनी अंतर्गत ओल्ड ब्रिज बीओपी की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक नेपाली महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 38.7 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद की गई है।


गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि भारत-नेपाल सीमा के रास्ते मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर ओल्ड ब्रिज बीआईटी टीम ने खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा के समीप बीपी नंबर 90/1 के पास विशेष जांच अभियान चलाया। इसी दौरान सीमा से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक संदिग्ध महिला को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान महिला के पास से 37 अलग-अलग पुड़ियों में पैक 38.7 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद की गई।


कैश, मोबाइल और नेपाली सिम कार्ड जब्त

एसएसबी ने महिला के पास से एक सैमसंग मोबाइल फोन, दो नेपाली सिम कार्ड, 20 हजार नेपाली रुपये और पहचान पत्र भी बरामद किए हैं। स्निफर डॉग और ड्रग डिटेक्शन किट से जांच के बाद बरामद पदार्थ के मादक होने की पुष्टि हुई।बताया गया कि महिला सुरक्षा बलों को देखकर भागने की कोशिश कर रही थी, लेकिन एसएसबी जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।


पूछताछ में कई खुलासे

गिरफ्तार महिला ने अपनी पहचान जम्मू कुमारी सदा, पति विष्णु सदा, निवासी दमक, झापा (नेपाल) के रूप में बताई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने यह मादक पदार्थ पानीटंकी निवासी पूजा पोद्दार से 60 हजार नेपाली रुपये में खरीदा था। महिला ने यह भी कबूल किया कि वह पहले भी दो बार इसी तरह नशे की खेप लेकर सीमा पार कर चुकी है और सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने में सफल रही थी।


एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

एसएसबी ने गिरफ्तार महिला, बरामद ब्राउन शुगर और अन्य सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए खोरीबाड़ी थाना पुलिस को सौंप दिया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।