ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

Bihar Crime News: जेबा और नाजनीन के हुस्न के जाल में जो फंसा वो बर्बाद हो गया, पुलिस छापेमारी में सनसनीखेज खुलासा

KISHANGANJ: बिहार के किशनगंज में हुस्न के जाल में फंसा कर युवकों को बर्बाद कर देने वाले गैंग का खुलासा हुआ है. दो लड़कियां सोशल मीडिया से लेकर दूसरे तरीकों से लड़कों को फंसाती थी.

Bihar Crime News: जेबा और नाजनीन के हुस्न के जाल में जो फंसा वो बर्बाद हो गया, पुलिस छापेमारी में सनसनीखेज खुलासा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KISHANGANJ: बिहार के किशनगंज में हुस्न के जाल में फंसा कर युवकों को बर्बाद कर देने वाले गैंग का खुलासा हुआ है. दो लड़कियां सोशल मीडिया से लेकर दूसरे तरीकों से लड़कों को फंसाती थी. उनके जाल में जो फंस गया, वह बर्बाद हो गया. इस गिरोह ने कई युवकों को अपने जाल में फंसाया, अब पुलिस की नींद टूटी तो कार्रवाई हुई है. गिरोह के ठिकाने पर छापेमारी हुई तो पैसे वसूलने का सबूत भी बरामद हो गया.


किशनगंज का सेक्सटॉर्शन गिरोह

किशनगंज पुलिस ने आज उस जगह पर रेड डाली, जहां से सेक्सटॉर्शन का ये रैकेट चल रहा था.  किशनगंज के एसपी सागर कुमार ने मीडिया को बताया कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था. ये इसी सेक्सटार्शन गिरोह से जुड़ा था. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और कई जगहों पर छापेमारी की गयी. जिले के सिंघिया के उस मकान में रेड की गयी, जहां से रैकेट चलाया जा रहा था.


एटीएम औऱ चेकबुक बरामद

पुलिस ने छापेमारी में उस कमरे से एटीएम और चेकबुक बरामद किया है. पुलिस को मानना है कि इस गिरोह के जाल में फंसे पीड़ितों से पैसे वसूली के लिए एटीएम और चेकबुक लिया गया था. फिलहाल छापेमारी के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में घटनास्थल को सील कर दिया गया है. हालांकि इस गैंग के सदस्य पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े, वे सारे फरार हो गये हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की  जा रही है.


जेबा-नाजमीन गिरोह

सेक्सटार्शन गिरोह का खुलासा कुछ दिनों पहले हुआ था. दरअसल किशनगंज में एक वीडियो वायरल हुआ था. इससे सेक्शटार्शन गिरोह की करतूत सामने आयी. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. पुलिस के मुताबिक इस गैंग में दो लड़कियां शामिल हैं जो खुद का नाम जेबा औऱ नाजनीन बताती हैं. वे सोशल मीडिया के साथ दूसरे माध्यमों से लड़कों से दोस्ती करती थी और फिर उन्हें अपने हुस्न के जाल में फंसाती थी. दोनों लड़कियां अपने शिकार को फंसा कर अपने ही ठिकाने पर बुलाती थीं और उनका वीडियो बना लेती थी. वीडियो बनाने के बाद लड़कियां अपने ही गिरोह के लोगों से उसी ठिकाने पर लड़कों को पकड़वा देती थीं. फिर न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसा वसूली का खेल शुरू हो जाता था.


सेक्सटार्शन के एक मामले का वीडियो वायरल हो गया. इसके बाद एक पीडित पुलिस के पास पहुंचा और किशनगंज सदर थाने में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई. अपनी शिकायत में पीड़ित ने कुछ लोगों पर जबरन रुपये लेने का भी आरोप लगा था. उसने अपनी शिकायत में कहा कि दो लड़कियों जेबा और नाजमीन के अलावा असगर और अनवर शामिल हैं.