ब्रेकिंग
DMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज बेहाल, अस्पताल में OPD बंद; इमरजेंसी सेवा भी हुई ठपजमुई-समस्तीपुर की घटनाओं पर मुकेश सहनी का हमला, बोले- कानून-व्यवस्था पर सरकार अपने गिरेबान में झांकेजमुई के बाद समस्तीपुर में छात्रा से बदसलूकी की घटना पर सियासी पारा हाई, क्या बोले मंत्री श्रवण कुमार?जमुई जैसी एक और खौफनाक वारदात: मुजफ्फरपुर में छात्रा को घसीटकर ले जाने की कोशिश, बचाने आई दो बहनों पर रॉड से हमलाBihar Weather : बिहार में 72 घंटे आफत! बंगाल की खाड़ी से आया खतरनाक चक्रवाती सिस्टम, इन जिलों में भारी बारिश और 75 KM की आंधी का अलर्टDMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज बेहाल, अस्पताल में OPD बंद; इमरजेंसी सेवा भी हुई ठपजमुई-समस्तीपुर की घटनाओं पर मुकेश सहनी का हमला, बोले- कानून-व्यवस्था पर सरकार अपने गिरेबान में झांकेजमुई के बाद समस्तीपुर में छात्रा से बदसलूकी की घटना पर सियासी पारा हाई, क्या बोले मंत्री श्रवण कुमार?जमुई जैसी एक और खौफनाक वारदात: मुजफ्फरपुर में छात्रा को घसीटकर ले जाने की कोशिश, बचाने आई दो बहनों पर रॉड से हमलाBihar Weather : बिहार में 72 घंटे आफत! बंगाल की खाड़ी से आया खतरनाक चक्रवाती सिस्टम, इन जिलों में भारी बारिश और 75 KM की आंधी का अलर्ट

खेत में ले जाकर नाबालिग का रेप, पंचायत ने दो लाख में कर दिया मामले का सौदा

PASCHIMI CHAMPARAN: पश्चिमी चंपारण जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नाबालिग रेप पीड़िता की पंचायत ने दो लाख रुपये कीमत लगा दी। पंचायत ने उसके परिजन को दो लाख रुपये

खेत में ले जाकर नाबालिग का रेप, पंचायत ने दो लाख में कर दिया मामले का सौदा
First Bihar
2 मिनट

PASCHIMI CHAMPARAN: पश्चिमी चंपारण जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नाबालिग रेप पीड़िता की पंचायत ने दो लाख रुपये कीमत लगा दी। पंचायत ने उसके परिजन को दो लाख रुपये लेकर मुंह बंद करने की बात कह दी। हद तो तब हो गई जब आरोपी के परिवार वालों ने पीड़िता के परिजन के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। दरअसल, नाबालिग से रेप करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसके गांव का ही एक युवक है। थक हारकर पीड़िता की मां थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज करायी। वहीं, पीड़िता की मेडिकल जांच की जा रही है।




मामला पश्चिमी चंपारण जिले के मैनाटांड़ के एक गांव का है। पिछले शुक्रवार को एक युवक ने अपनी ही गांव की लड़की को खेत में ले जाकर उसका दुष्कर्म किया था। बेहोशी की हालत में नाबालिग रातभर खेत में पड़ी रही। सुबह में होश आने पर घर पहुंची। पूछने पर उसने आपबीती परिजन को सुनाई। परिजनों ने आरोपी से पूछताछ की तो वह गाली गलौज करने लगा।



पीड़िता के परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराने की बात कही तो पंचों ने दो लाख रुपये में मामले का सौदा कर दिया। पंचायती में दो लाख रुपये लेकर मुंह बंद रखने का फरमान सुनाया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है। उसकी मां ने आवेदन दिया है। कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

टैग्स