ब्रेकिंग
DMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज बेहाल, अस्पताल में OPD बंद; इमरजेंसी सेवा भी हुई ठपजमुई-समस्तीपुर की घटनाओं पर मुकेश सहनी का हमला, बोले- कानून-व्यवस्था पर सरकार अपने गिरेबान में झांकेजमुई के बाद समस्तीपुर में छात्रा से बदसलूकी की घटना पर सियासी पारा हाई, क्या बोले मंत्री श्रवण कुमार?जमुई जैसी एक और खौफनाक वारदात: मुजफ्फरपुर में छात्रा को घसीटकर ले जाने की कोशिश, बचाने आई दो बहनों पर रॉड से हमलाBihar Weather : बिहार में 72 घंटे आफत! बंगाल की खाड़ी से आया खतरनाक चक्रवाती सिस्टम, इन जिलों में भारी बारिश और 75 KM की आंधी का अलर्टDMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज बेहाल, अस्पताल में OPD बंद; इमरजेंसी सेवा भी हुई ठपजमुई-समस्तीपुर की घटनाओं पर मुकेश सहनी का हमला, बोले- कानून-व्यवस्था पर सरकार अपने गिरेबान में झांकेजमुई के बाद समस्तीपुर में छात्रा से बदसलूकी की घटना पर सियासी पारा हाई, क्या बोले मंत्री श्रवण कुमार?जमुई जैसी एक और खौफनाक वारदात: मुजफ्फरपुर में छात्रा को घसीटकर ले जाने की कोशिश, बचाने आई दो बहनों पर रॉड से हमलाBihar Weather : बिहार में 72 घंटे आफत! बंगाल की खाड़ी से आया खतरनाक चक्रवाती सिस्टम, इन जिलों में भारी बारिश और 75 KM की आंधी का अलर्ट

जमुई के बाद समस्तीपुर में छात्रा से बदसलूकी की घटना पर सियासी पारा हाई, क्या बोले मंत्री श्रवण कुमार?

Bihar Politics: बिहार के जमुई में छात्रा से छेड़खानी के बाद समस्तीपुर में उसी तरह की घटना सामने आने के बाद सियासी पारा गरम हो गया है. सरकार का दावा है कि इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।

Bihar Politics
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार के जमुई के बाद राज्य के अन्य जिलों से लड़कियों के साथ हो रही बदसलूकी की घटनाओं को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। एक तरफ जहां विपक्ष सरकार पर सवाल उठा रहा है तो वहीं सत्ताधारी दल विपक्ष के सवालों का मजबूती से जवाब देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।



जेडीयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने समस्तीपुर में छात्रा के साथ हुई बदसलूकी का घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि घटना बहुत ही दुखद है और उसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम होगी। इस तरह के विकृत मानसिकता के जो लोग हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करने का काम करेगी।



वहीं पूर्व पार्षद अनिल यादव को गोली मारने की घटना पर मंत्री ने कहा कि सरकार के संज्ञान में बातें हैं। इस तरह के जो लोग इस तरह का काम कर रहे हैं, सरकार ऐसे लोगों की पहचान कर जल्द ही सख्त कार्रवाई करेगी। आरजेडी की तरफ से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग पर मंत्री ने कहा कि आरजेडी के नेताओं को जो बोलना है बोलेंगे ही, लेकिन जो घटनाएं हुई हैं हम सभी के लिए दुखद है।



उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी और फिर से ऐसी घटना नहीं हो इसकी पूरी कोशिश की जा रही है। समाज में जागरूकता चलाने की भी आवश्यकता है और महिलाओं को इसके लिए आगे आना चाहिए।



वहीं तेजस्वी यादव के यह कहने पर कि एक जाति विशेष के लोगों को टारगेट किया जा रहा है, इसपर श्रवण कुमार ने कहा कि जो लोग इस तरह की घटनाओं को अंजाम देंगे वह टारगेट पर रहेंगे ही। अपराधियों की न तो कोई जाति होती है औऱ ना ही उनका कोई धर्म होता है। जमुई की घटना में सख्त कार्रवाई हुई है और इन मामलों में भी सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता