ब्रेकिंग
DMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज बेहाल, अस्पताल में OPD बंद; इमरजेंसी सेवा भी हुई ठपजमुई-समस्तीपुर की घटनाओं पर मुकेश सहनी का हमला, बोले- कानून-व्यवस्था पर सरकार अपने गिरेबान में झांकेजमुई के बाद समस्तीपुर में छात्रा से बदसलूकी की घटना पर सियासी पारा हाई, क्या बोले मंत्री श्रवण कुमार?जमुई जैसी एक और खौफनाक वारदात: मुजफ्फरपुर में छात्रा को घसीटकर ले जाने की कोशिश, बचाने आई दो बहनों पर रॉड से हमलाBihar Weather : बिहार में 72 घंटे आफत! बंगाल की खाड़ी से आया खतरनाक चक्रवाती सिस्टम, इन जिलों में भारी बारिश और 75 KM की आंधी का अलर्टDMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज बेहाल, अस्पताल में OPD बंद; इमरजेंसी सेवा भी हुई ठपजमुई-समस्तीपुर की घटनाओं पर मुकेश सहनी का हमला, बोले- कानून-व्यवस्था पर सरकार अपने गिरेबान में झांकेजमुई के बाद समस्तीपुर में छात्रा से बदसलूकी की घटना पर सियासी पारा हाई, क्या बोले मंत्री श्रवण कुमार?जमुई जैसी एक और खौफनाक वारदात: मुजफ्फरपुर में छात्रा को घसीटकर ले जाने की कोशिश, बचाने आई दो बहनों पर रॉड से हमलाBihar Weather : बिहार में 72 घंटे आफत! बंगाल की खाड़ी से आया खतरनाक चक्रवाती सिस्टम, इन जिलों में भारी बारिश और 75 KM की आंधी का अलर्ट

जमुई जैसी एक और खौफनाक वारदात: मुजफ्फरपुर में छात्रा को घसीटकर ले जाने की कोशिश, बचाने आई दो बहनों पर रॉड से हमला

Bihar Crime News: बिहार के बक्सर जिले से चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने पुलिस और स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है। डुमरांव थाना क्षेत्र में चोर 132 फीट ऊंचा मोबाइल टावर, जनरेटर और अन्य उपकरण ही उखाड़कर ले गए, जिसके बाद पूरे मामले की जांच...

जमुई जैसी एक और खौफनाक वारदात: मुजफ्फरपुर में छात्रा को घसीटकर ले जाने की कोशिश, बचाने आई दो बहनों पर रॉड से हमला
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: जमूई में हुई शर्मनाक घटना के बाद लगातार ऐसी घटनाएं सामने आने लगी हैं. ऐसा ही एक मामला मुजफ्फरपुर शहर के चंदवारा इलाके से सामने आया है, जहां एक नाबालिग छात्रा से छेड़खानी और उसे जबरन ले जाने की कोशिश की गई. विरोध करने पर आरोपी युवक ने छात्रा और उसे बचाने आई उसकी दो बहनों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया. शोर सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.


पीड़िता की मां के अनुसार, आरोपी पिछले करीब तीन महीने से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था. स्कूल और कोचिंग जाने के दौरान वह कथित तौर पर छात्रा से छेड़खानी करता था. परिवार की ओर से मामले को मोहल्ले के स्तर पर सुलझाने की कोशिश भी की गई थी, लेकिन इसके बाद भी आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुईं.


बुधवार को तीनों बहनें पड़ोस के एक घर में खेलने गई थीं. इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर छात्रा के साथ फिर से छेड़खानी की. छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी उसे घसीटकर ले जाने लगा. विरोध करने पर उसने लोहे की रॉड से हमला कर दिया. छात्रा को बचाने के लिए उसकी दो बहनें पहुंचीं तो उन पर भी रॉड से वार किया गया.


शोर सुनकर मौके पर जुटे लोग

घटना के दौरान छात्राओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. लोगों को आते देख आरोपी को पकड़ लिया गया. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. हमले में तीनों बहनों को चोट लगी है. उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया.


नगर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस घटनास्थल की भी जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ललित कुमार खुद को सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बताता है. पुलिस उससे पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है.


इधर, मुजफ्फरपुर के बरुराज थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले दो इंटर की छात्राओं पर हुए हमले का असर उनकी पढ़ाई और परीक्षा पर भी पड़ा है. चोरबन पुलिया के पास सोमवार को स्कूल जा रही दोनों छात्राओं पर बाइक सवार युवक ने धारदार हथियार से हमला किया था. घटना में दोनों छात्राएं घायल हुई थीं.


हमले के बाद दोनों छात्राएं डर के कारण उसी दिन स्कूल नहीं जा सकीं. मंगलवार को भी वे स्कूल नहीं पहुंचीं. बुधवार को परिजन उन्हें बाइक से परीक्षा दिलाने के लिए स्कूल लेकर गए. परिजनों के अनुसार, घटना के बाद दोनों छात्राएं काफी डरी हुई हैं और अकेले स्कूल जाने से भी कतरा रही हैं.


एक छात्रा की बांह में छह टांके लगे हैं. इस मामले में पुलिस ने छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है. घटना के तीन दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.