ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

पटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के किदवईपुरी में पूर्व पार्षद अनिल कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार अपराधियों ने अपार्टमेंट में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

बिहार न्यूज
पटना में हत्या से सनसनी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां वार्ड नंबर 24 के पूर्व पार्षद अनिल कुमार यादव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मर्डर के बाद हथियार लहराते अपराधी मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। 


पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के किदवईपुरी इलाके में बुधवार की शाम पूर्व पार्षद अनिल कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बाइक सवार अपराधियों ने अपार्टमेंट में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि अनिल यादव को गोली मारने के बाद बाइक सवार अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 


यह बात आग की तरह फैल गयी की अपार्टमेट में घुसकर अपराधियों ने अनिल यादव की गोली मारकर हत्या कर दी है। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। आस-पास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गये। वही घटना की सूचना बुद्धा कॉलोनी थाने को दी गयी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा। 


इस घटना से दुजरा और चकारम इलाके में सनसनी फैली हुई है। बताया जाता है कि मृतक अनिल यादव की पत्नी ज्ञानवती देवी वार्ड 24 की पार्षद हैं। कुछ महीने पहले ही उनके बेटे की मौत हुई थी। अनिल यादव की हत्या से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। वही अपार्टमेंट और आस पास में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।