ब्रेकिंग
CM सम्राट चौधरी ने परिवार के साथ मनाई दिवाली, पिता शकुनी चौधरी और पत्नी-बच्चों संग जलाए दीप✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦CM सम्राट चौधरी ने परिवार के साथ मनाई दिवाली, पिता शकुनी चौधरी और पत्नी-बच्चों संग जलाए दीप✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज

आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Bihar Crime News: मुंगेर में आवसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मुंगेर के बरियारपुर से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला हरिणमार पंचायत के लक्ष्मीपुर काशी बाबा स्थान, वार्ड नंबर 19 का है। 



आरोप है कि सोलर प्लेट की बैटरी उतारने को लेकर हुए विवाद में पूर्व पंच चतुरी सिंह और उनके दोनों बेटों ने बिरवल सिंह के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की। मामले में हरिणमार थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।



वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बाढ़ के कारण गांव में बिजली आपूर्ति बाधित थी। इसी दौरान मोबाइल चार्ज करने के लिए सोलर प्लेट की बैटरी उतारने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो मारपीट में बदल गया।



मामले में हरिणमार थाना में केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी अजय कुमार आजाद ने बताया कि पूर्व पंच चतुरी सिंह और उनके दोनों बेटों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता