ब्रेकिंग
जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट✦बिहार के 13 जिलों में Orange Alert, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की अपील✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट✦बिहार के 13 जिलों में Orange Alert, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की अपील✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

DMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज बेहाल, अस्पताल में OPD बंद; इमरजेंसी सेवा भी हुई ठप

दरभंगा के डीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के कारण करीब 13 घंटे से इमरजेंसी सेवा प्रभावित है। गुरुवार सुबह ओपीडी सेवा भी बंद करा दी गई। डॉक्टरों ने मरीज के परिजन पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है।

DMCH Junior Doctors Strike
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DMCH Junior Doctors Strike: दरभंगा के डीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के कारण करीब 13 घंटे से इमरजेंसी सेवा प्रभावित है। गुरुवार सुबह से डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा भी बंद करा दी। इससे दरभंगा के अलावा सहरसा, मधेपुरा, सुपौल और मधुबनी समेत आसपास के जिलों से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



बताया गया कि बुधवार रात मेडिसिन विभाग में मरीज को दिखाने को लेकर एक महिला परिजन और जूनियर डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। डॉक्टरों का आरोप है कि महिला परिजन की ओर से गाली-गलौज की गई। घटना के बाद जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवा ठप कर हड़ताल शुरू कर दी। हंगामे की सूचना पर बेंता थाना की पुलिस डीएमसीएच पहुंची और महिला परिजन को पुलिस संरक्षण में लिया।



जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि एक महीने के भीतर मेडिसिन विभाग में इस तरह की यह दूसरी घटना है। डॉक्टरों ने मरीजों और परिजनों की ओर से होने वाले दुर्व्यवहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।



हड़ताल की जानकारी मिलने के बाद डीएमसीएच के प्राचार्य डॉ. यूसी जहां, अस्पताल अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा समेत अन्य पदाधिकारी जूनियर डॉक्टरों से बातचीत कर हड़ताल समाप्त कराने की कोशिश में जुटे हैं। सुरक्षा को देखते हुए अस्पताल परिसर में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता