ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार: हथियारों की डिलीवरी देने पहुंचे थे दो आर्म्स स्मगलर, STF ने 400 गोलियों के साथ दबोचा

KHAGARIA: बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है, जहां एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से हथियारों का जखीरा बरामद

बिहार: हथियारों की डिलीवरी देने पहुंचे थे दो आर्म्स स्मगलर, STF ने 400 गोलियों के साथ दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA: बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है, जहां एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। एसटीएफ की टीम ने दोनों के पास से करीब चार सौ राउंड गोली समेत अन्य हथियार बरामद किए हैं। जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को यह सफलता मिली है।


दरअसल, एसटीएफ टीम को हथियार तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसटीएफ की टीम ने जाल बिछाकर दोनों तस्करों को धर दबोचा। दोनों के पास से 400 राउंड गोली, तीन देसी कट्टा, 74 हजार कैश, 5 मोबाइल फोन और हथियार तस्करी में उपयोग की जा रही एक चार पहिया गाड़ी को बरामद किया गया है।


गिरफ्तार तस्कर कुणाल कुमार यादव और प्रभाकर कुमार सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र स्थित कांप गांव के रहने वाले हैं। दोनों हथियार तस्कर चार पहिया गाड़ी पर सवार होकर हथियार की डिलीवरी देने की फिराक में थे। इस बात की भनक बिहार STF टीम को लग गई थी। इसके बाद STF टीम ने शुक्रवार को जिला पुलिस की सहयोग से छापेमारी कर दोनों हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।