ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : डबल मर्डर से हड़कंप, चाचा-भतीजे ने एक दूसरे को मारी गोली

KHAGARIYA : बिहार के खगड़िया जिले में एक बार फिर डबल मर्डर से सनसनी मच गई है. चाचा-भतीजे ने एक दूसरे की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस

बिहार : डबल मर्डर से हड़कंप, चाचा-भतीजे ने एक दूसरे को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

KHAGARIYA : बिहार के खगड़िया जिले में एक बार फिर डबल मर्डर से सनसनी मच गई है. चाचा-भतीजे ने एक दूसरे की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. 


घटना मोरकाही थाना क्षेत्र के बछौता गांव की है. दरअसल, एक कमरे के विवाद को सुलझाने के लिए चाचा और भतीजा एक कमरे में मिले और दोनों में विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते चाचा ने भतीजे को और भतीजे ने चाचा को गोली मार दी जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान 40 वर्षीय चाचा बिपिन यादव और 28 वर्षीय भतीजे राजा यादव के रूप में की गई है.


ग्रामीणों ने बताया कि एक कमरे के विवाद में दोनों के बीच गाली गलौज के बाद मारपीट हुई. मामला बढ़ जाने पर पहले चाचा बिपिन यादव ने राजा को गोली मारी फिर घायल अवस्था में ही राजा ने चाचा को गोली मार दी. भतीजा को दो और चाचा को एक गोली लगी. परिजन दोनों को सदर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने खगड़िया सदर अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया.  

टैग्स