ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दिनदहाड़े 2 लोगों को अपराधियों ने मारी गोली, ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग

KHAGARIA : बिहार में कोरोना संकट के बीच पुलिस के लिए अपराधियों को रोकना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. सासाराम में दिनदहाड़े मर्डर के बाद अपराधियों ने खगड़िया में एक बड़ी वारदात को अं

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

KHAGARIA : बिहार में कोरोना संकट के बीच पुलिस के लिए अपराधियों को रोकना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. सासाराम में दिनदहाड़े मर्डर के बाद अपराधियों ने खगड़िया में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात खगड़िया जिले के मथार थाना इलाके की है. जहां दियारा इलाके में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए दो व्यक्तियों को गोली मार दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मिल जानकारी के मुताबिक मवेशी चोरी के विवाद में इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. पीड़ित के परिवार वालों ने कई राउंड फायरिंग किये जाने की बात कही है. गोली लगने के कारण दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. दोनों को इलाज के लिए आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती कराया गया है. डॉक्टर उनकी इलाज में लगे हुए हैं. 


इस वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस की ओर से बताया गया कि आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. एक व्यक्ति को हथियार के साथ अरेस्ट किया गया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. गिरफ्त व्यक्ति से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. 

टैग्स