ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Khagaria Crime News: अंकित हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी अर्जुन यादव समेत 4 गिरफ्तार

KHAGARIA: खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र में अंकित कुमार की हत्या 17 Nov. को कर दी गयी थी। घटना के मुख्य आरोपी और 50 हजार के इनामी बदमाश अर्जुन यादव सहित चार आरोपियों को पुलिस

Khagaria Crime News: अंकित हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी अर्जुन यादव समेत 4 गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र में अंकित कुमार की हत्या 17 Nov. को कर दी गयी थी। घटना के मुख्य आरोपी और 50 हजार के इनामी बदमाश अर्जुन यादव सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। SIT ने अररिया से अर्जुन यादव को उसके तीन साथियों के साथ पकड़ा। अर्जुन यादव ने मामूली विवाद में अशोक पोद्दार और उनके बेटे अंकित पर गोली चलाई थी, जिसमें अंकित की मौत हो गई थी। 


खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र के राजाजान गांव में 17 नवंबर को हुई अंकित कुमार की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक विशेष जांच दल (SIT) ने अररिया के जोगबनी थाना क्षेत्र से हत्याकांड का मुख्य आरोपी, 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अर्जुन यादव को उसके तीन सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है।


अर्जुन यादव के खिलाफ मानसी थाना में दर्ज एक दर्जन मामलों में से एक में वह पहले भी सजायाफ्ता रह चुका है और जमानत पर बाहर था। मामूली विवाद के चलते अर्जुन यादव ने मानसी प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख अशोक पोद्दार और उनके बेटे अंकित कुमार पर गोली चला दी थी, जिससे अंकित की मौके पर ही मौत हो गई थी। अशोक पोद्दार गंभीर रूप से घायल हो गए थे और वर्तमान में पटना के वेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सदर SDPO के नेतृत्व में गठित SIT ने इस मामले की जांच पूरी कर इस सफलता को हासिल की है।


खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट