ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में डबल मर्डर से हड़कंप, बीच सड़क पर ड्राइवर और खलासी की गोली मारकर हत्या

KHAGARIA : बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक साथ दो लोगों की हत्या कर सनसनी फैला दी है। घटना महेशखूंट थाना क्षेत्र के गौछारी स्थित NH31 की है। दोनों युवक ट्रक

बिहार में डबल मर्डर से हड़कंप, बीच सड़क पर ड्राइवर और खलासी की गोली मारकर हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA : बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक साथ दो लोगों की हत्या कर सनसनी फैला दी है। घटना महेशखूंट थाना क्षेत्र के गौछारी स्थित NH31 की है। दोनों युवक ट्रक के ड्राइवर और खलासी बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। 


पुलिस ने दोनों शवों को नेशनल हाईवे के पास बहियार से बरामद किया है। बताया जा रहा है कि बरौनी एनटीपीसी से कोयले का छाइ लेकर दोनों न्यू जलपाईगुड़ी जा रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में बदमाशों ने लूटपाट के दौरान दोनों की हत्या कर दी और शव को सड़क के किनारे फेंक कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने एनएच से ट्रक को भी बरामद कर लिया है।


मृतक ट्रक ड्राइवर की पहचान सारण के परसा थाना क्षेत्र स्थित अंजनी गांव निवासी सोने लाल राय और खलासी की पहचान परसा थाना क्षेत्र के बभनगामा निवासी रामदयाल सिंह के बेटे रामबाबू के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। एक साथ दो लोगों की हत्या से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।