ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव! लकड़ी कारोबारी को मौत के घाट उतारा, बैक टू बैक दाग दी तीन गोलियां

KHAGARIA: बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला खगड़िया से सामने आया है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक लकड़ी कारोबारी की गोली मा

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव! लकड़ी कारोबारी को मौत के घाट उतारा, बैक टू बैक दाग दी तीन गोलियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA: बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला खगड़िया से सामने आया है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक लकड़ी कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने कारोबारी को तीन गोलिया मारी हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना परबत्ता थाना क्षेत्र की है।


मृतक की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के सिरजापुर गांव के रहने वाले वेदानंद चौधरी के बेटे रितेश कुमार के रूप में हुई है, जो लकड़ी का कारोबार करता था। बताया जा रहा है गुरुवार की रात खाना खाने के बाद रितेश घर से करीब दो सौ मीटर दूर अपनी दुकान पर सोने के लिए गया था। इसी दौरान बदमाश वहां पहुंचे और उसे गोली मारकर मौके से फरार हो गए। 


गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जबतक मौके पर पहुंचे रितेश की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि पैसों के लेनदेन को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है।