ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

खगड़िया में मर्डर से सनसनी, अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति को मारी गोली

KHAGARIA : बिहार में लॉकडाउन के बावजूद भी आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. आये दिन लूट, हत्या और बलात्कार जैसी बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. ताजा मामला बिहार के ख

खगड़िया में मर्डर से सनसनी, अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

KHAGARIA : बिहार में लॉकडाउन के बावजूद भी आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. आये दिन लूट, हत्या और बलात्कार जैसी बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. ताजा मामला बिहार के खगड़िया जिले की है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक शख्स का मर्डर कर दिया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात खगड़िया जिले के पसराहा थाना इलाके की है, जहां पीपरपांती गांव अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति की हत्या कर दी. मृतक की पहचान रविन यादव के रूप में की गई है. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने रविन यादव के सिर में गोलीमारी है. गोली लगने के बाद स्पॉट पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया. 


वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. गोगरी डीएसपी ने बताया कि अपराधियों ने एक अधेड़ की हत्या की है. पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है. पुलिस अभिरक्षा में डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. हत्या के कारणों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है.

टैग्स