ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

बिहार: धारदार हथियार से महिला की बेरहमी से हत्या, डायन का आरोप लगाकर पड़ोसी ने ही मौत के घाट उतारा

KHAGARIA: बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है, जहां धारदार हथियार से वार कर बदमाशों ने एक महिला की बेहरमी से जान ले ली। हत्या का आरोप पड़ोसी पर ही लगा है। डायन का आरोप लगाकर पड़ोसी ने ही

बिहार: धारदार हथियार से महिला की बेरहमी से हत्या, डायन का आरोप लगाकर पड़ोसी ने ही मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA: बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है, जहां धारदार हथियार से वार कर बदमाशों ने एक महिला की बेहरमी से जान ले ली। हत्या का आरोप पड़ोसी पर ही लगा है। डायन का आरोप लगाकर पड़ोसी ने ही महिला को मौत के घाट उतार दिया है।


दरअसल, बिहार में इन दिनों डायन बिसाही और जादू-टोना के शक में लोगों की जान लेने का सिलसिला शुरू हो गया है। राज्य के अलग-अलग जिलों से इस तरह की खबरे हर दिन सामने आ रही हैं। अंधविश्वास के चक्कर में पड़कर लोगों द्वारा इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।


चौथम थाना इलाके के कैथी गांव से भी इसी तरह की घटना सामने आई है। डायन का आरोप लगाकर पड़ोसियों ने ही धारदार हथियार से वार कर महिला की बेरहमी से जान ले ली है। महिला किसी काम से बाहर गई थी और घर लौटने के दौरान बीच रास्ते में उसके ऊपर हमला किया गया।


इस घटना के बाद मृतक महिला क परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पड़ोसियों पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।