ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षण

खगड़िया में किशोर की निर्मम हत्या, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा

पटना में जहां घर में घुसकर दो बच्चों को जिंदा जलाया गया। दोनों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी। वही खगड़िया में घर में घुसकर एक किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी। दोनों मामले में परिजनों ने हत्या की बात कही है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है

BIHAR
हत्या से सनसनी
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: खगड़िया में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां अज्ञात बदमाशों ने चाकू गोदकर एक किशोर की हत्या कर दी। बदमाशों ने वारदात को तब अंजाम दिया जब 15 साल का मोहम्मद बादशाह  बीते बुधवार की रात अपने घर में सोया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसके घर में धाबा बोलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे किशोर घायल हो गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए बेगूसराय भेजा गया। 


जहां इलाज के दौरान जख्मी ने आज दम तोड़ दिया । घटना अलौली थाना इलाके के जोगिया गांव की है। इधर घटना के विरोध में परिजनों ने लाश को जमीन पर रखकर सड़क को जाम कर दिया। जिससे अलौली - एहलाश सड़क मार्ग बाधित हो गया। हालांकि पुलिस अधिकारी के द्वारा परिजनों को समझाने के बाद जाम टूटा और आवागमन बहाल हुआ। 


परिजन बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इन सब के बीच सदर SDPO -2 PN साहू ने कहा कि चाकू गोदकर किशोर की हत्या हुई है। परिजन घटना के  वजहों के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बोल पा रहे हैं। परिजनों के आवेदन पर केस दर्ज किया जा रहा है। वहीं परिजन ने कहा कि उनका किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। दो बाइक पर सवार होकर बदमाश आए थे और चाकू से हमला करके चलते बने।

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट