ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

आपसी रंजिश में युवक ने ग्रामीण डॉक्टर की क्लिनिक में लगाई आग, CCTV में कैद हुई वारदात

Bihar Crime News: खगड़िया के मथुरापुर गांव में बदमाशों ने एक ग्रामीण चिकित्सक के निजी क्लिनिक में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना CCTV में कैद हो गई, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित मथुरापुर गांव में बदमाशों ने एक ग्रामीण चिकित्सक के निजी क्लिनिक में आगजनी की घटना को अंजाम दिया। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। 


बदमाशों ने क्लिनिक में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे वहां रखा मेडिकल उपकरण और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।


घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वायरल फुटेज में एक युवक क्लिनिक में आग लगाते हुए दिखाई दे रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।


क्लिनिक संचालक डॉ. भूषण कुमार ने बताया कि यह घटना आपसी रंजिश के कारण हुई है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

रिपोर्ट - अनिश कुमार, खगड़िया, बिहार

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता