ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव: पहले राउंड में बीजेपी के नवल किशोर 2 वोटों से आगे, RJD उम्मीदवार से कांटे की टक्कर✦इंदिरा आवास के लिए मांगी थी 8 हजार घूस, बख्तियारपुर के पूर्व प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक दोषी करार, 4 साल की सजा✦Bihar News: भ्रष्ट डीएसपी घूस लेते गिरफ्तार, पकड़े जाने के बाद जमीन पर गिरकर रोने लगे...✦दरभंगा में खुला जन सुराज का खाता: शिक्षक MLC सीट पर JSP के डॉ. सुरेश प्रसाद राय जीते, आधिकारिक घोषणा बाकी✦ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश✦बिहार MLC चुनाव: पहले राउंड में बीजेपी के नवल किशोर 2 वोटों से आगे, RJD उम्मीदवार से कांटे की टक्कर✦इंदिरा आवास के लिए मांगी थी 8 हजार घूस, बख्तियारपुर के पूर्व प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक दोषी करार, 4 साल की सजा✦Bihar News: भ्रष्ट डीएसपी घूस लेते गिरफ्तार, पकड़े जाने के बाद जमीन पर गिरकर रोने लगे...✦दरभंगा में खुला जन सुराज का खाता: शिक्षक MLC सीट पर JSP के डॉ. सुरेश प्रसाद राय जीते, आधिकारिक घोषणा बाकी✦ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश

पुलिस की गोली से नहीं हुई मौत.. उपद्रवियों ने की फायरिंग! गोलीकांड को लेकर कटिहार SP का दावा

KATIHAR: कटिहार में बिजली के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों के ऊपर हुई फायरिंग में दो लोगों की मौत मामले में पुलिस ने बड़ा दावा किया है। कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने सीसीटीवी फुटे

पुलिस की गोली से नहीं हुई मौत.. उपद्रवियों ने की फायरिंग! गोलीकांड को लेकर कटिहार SP का दावा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार में बिजली के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों के ऊपर हुई फायरिंग में दो लोगों की मौत मामले में पुलिस ने बड़ा दावा किया है। कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए कहा है कि फायरिंग में जिन दो लोगों की मौत हुई थी, वह पुलिस की गोली लगने से नहीं हुई बल्कि भीड़ में मौजूद उपद्रवियों ने ही फायरिंग की थी, जिसमें तीन लोगों को गोली लगी थी।


कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए कहा है कि खुर्शीद और सोनू की मौत पुलिस की गोली से नहीं हुई है बल्कि उपद्रवियों में मौजूद अज्ञात लोगों ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। एसपी ने कहा कि हादसे की जगह वाले CCTV कैमरे को खंगालने के बाद नए तथ्य सामने आए हैं। 


उन्होंने कहा है कि मृतक की बॉडी जहां मिली और पुलिसकर्मी जहां थे वहां से यह नामुमकिन नहीं है कि पुलिस की गोली लगने से दोनों की मौत हुई है। एसपी ने कहा कि सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़का पिस्तौल लेकर आता है और दोनों मृतकों को गोली मारकर भाग जाता है।