ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिए

कटिहार में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, मां-बेटी और बेटे की गला रेतकर हत्या

KATIHAR: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के कटिहार जिले से आ रही है जहां ट्रिपल मर्डर की घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना कदवा प्रखंड के बलिया बिलोन थाना क्षेत्र के सीहपुर

कटिहार में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, मां-बेटी और बेटे की गला रेतकर हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के कटिहार जिले से आ रही है जहां ट्रिपल मर्डर की घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना कदवा प्रखंड के बलिया बिलोन थाना क्षेत्र के सीहपुर में हुई है। जहां घर में घुसकर मां, बेटी और बेटे की गला काटकर हत्या कर दी गयी है। इस हत्याकांड को किसने अंजाम दिया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है और ना ही घटना के कारणों का पता चल पाया है। 


बताया जाता है कि जब तीनों घर में सोए हुए थे तभी अपराधियों ने तीनों की निर्मम हत्या कर मौके से फरार हो गये। मृतका के पति बिहार से बाहर रहते हैं। वहां रहकर काम धंधा करते है और घर पर पत्नी और बच्चे के लिए पैसा भेजा करते हैं। इस घटना की सूचना पति को दी गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 


मौके पर पहुंचे SDPO बारसोई पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम नाथ राम ने बताया कि महिला के शव पर ज्वलनशील पदार्थ का दुर्गंध आ रहा है। माचिस और धारदार हथियार के साथ-साथ हत्यारे ने बहुत सारे साक्ष्य को घटनास्थल पर छोड़ा है। प्रारंभिक जांच जारी है कि हत्यारा कौन और किस वजह से हत्या की गई इसका पता लगाया जा रहा है। 


मृतिका सफद जोरेन फिरोज की पत्नी है। जिसके दो बच्चों की भी गला रेतकर हत्या कर दी गयी है। पुलिस का कहना है कि घटना मंगलवार देर रात 1 बजे के बीच हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही इलाके के लोग भी इस घटना से काफी हैरान हैं।