ब्रेकिंग
अब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांच

खगड़िया में शिक्षक का मर्डर, सगे भाई ने मारी गोली, घर में कोहराम

KHAGARIA : जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक भाई ने अपने ही सगे भाई का मर्

खगड़िया में शिक्षक का मर्डर, सगे भाई ने मारी गोली, घर में कोहराम
First Bihar
2 मिनट

KHAGARIA :  जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक भाई ने अपने ही सगे भाई का मर्डर कर दिया है. मृतक व्यक्ति पेशे से शिक्षक बताये जा रहे हैं. इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना खगड़िया जिले के परबत्ता थाना इलाके की है. जहां सलारपुर गांव में घरेलू विवाद में भाई ने अपने सगे और शिक्षक भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक व्यक्ति की पहचान सलारपुर गांव के रहने वाले रिटायर्ड टीचर प्रमानन्द सिंह के बेटे राकेश कुमार (35) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि राकेश कुमार भी पेशे से एक शिक्षक ही थे, जो गांव के पास ही उदयपुर मिडिल स्कूल में पदस्थापित थे.


उधर शिक्षक की मौत की खबर मोबाइल से मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष प्रियरंजन कुमार ने बताया कि म्रुतक शिक्षक का शव सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजनों के बयान के बाद कानूनी प्रक्रिया अपनायी जाएगी. 

टैग्स