ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बिहार: वार्ड पार्षद की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हमले में बाल बाल बची जान

KATIHAR: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है और अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला कटिहार से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक महिला वा

बिहार: वार्ड पार्षद की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हमले में बाल बाल बची जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है और अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला कटिहार से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक महिला वार्ड पार्षद की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर उसकी जान लेने की कोशिश की है। गोलीबारी की इस घटना में वार्ड पार्षद बाल-बाल बच गई। घटना नगर थाना क्षेत्र रेडिएंट अस्पताल के पास की है।


बताया जा रहा है कि वार्ड पार्षद खुशबू परवीण सोमवार की देर रात किसी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनकी कार के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में वार्ड पार्षद की कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया हालांकि हमले में उनकी जान जाते जाते बच गई। 


गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। अपराधियों की गोली की शिकार होने से बची वार्ड पार्षद थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। वार्ड पार्षद की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।