ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: धारदार हथियार से गला रेतकर शख्स की हत्या, प्रेम प्रसंग में मर्डर की आशंका

KATIHAR: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी हर दिन आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला कटिहार से सामने आया है, जहां बदमाशों ने गला रेतकर एक शख्स को मौ

बिहार: धारदार हथियार से गला रेतकर शख्स की हत्या, प्रेम प्रसंग में मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी हर दिन आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला कटिहार से सामने आया है, जहां बदमाशों ने गला रेतकर एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया। घटना कोढ़ा थाना क्षेत्र की मखदमपुर पंचायत के नंदग्राम जरलाही की है।


मृतक की पहचान 50 वर्षीय लालमुनी यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लालमुनी यादव गुरुवार की सुबह शौच के लिए घर से निकला था। इसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने धारदार हथियार से लगा रेतकर उसकी बेरहमी से हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया। 


ग्रामीण जब खेतों की तरफ गए तो लालमुनी का खून से सना शव देखा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।