ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल से संदिग्ध हालत में मिला छात्र का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

KATIHAR: कटिहार में एक निजी स्कूल के हॉस्टल से पांचवीं के छात्र का संदिग्ध हालत में शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक छात्र के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के लोगों पर हत

बिहार: प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल से संदिग्ध हालत में मिला छात्र का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार में एक निजी स्कूल के हॉस्टल से पांचवीं के छात्र का संदिग्ध हालत में शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक छात्र के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के लोगों पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है जबकि स्कूल प्रबंधन इसे सुसाइड बता रहा है। घटना मनसाही थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल की है।


मृतक छात्र की पहचान मनिहारी थाना क्षेत्र के दिलारपुर के रहने वाले विष्णु मंडल के 13 वर्षीय पुत्र जिशु कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक छात्र के परिजन स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रबंधक पर आरोप लगते हुए कहा कि जिशु ने खुदकुशी नहीं की है बल्कि उसकी हत्या की गई है और स्कूल प्रबंधन मामले की लीपापोती में लगा हुआ है।


परिजनों ने आशंका जताई है कि बच्चों के बीच लड़ाई होने के बाद जिशु को मौत के घाट उतार दिया गया है और हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। घटना के बाद मृतक छात्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता