ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

Bihar News: परिवार नियोजन का ऑपरेशन कराने आई दो दलित महिला के साथ हॉस्पिटल में रेप की कोशिश, लोगों के हंगामें के बाद आरोपी गिरफ्तार

KATIHAR: कटिहार के मनसाही पीएचसी में दो दलित महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार का प्रयास किया गया। जिसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और दोषी पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे।

Bihar News: परिवार नियोजन का ऑपरेशन कराने आई दो दलित महिला के साथ हॉस्पिटल में रेप की कोशिश, लोगों के हंगामें के बाद आरोपी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार के मनसाही पीएचसी में दो दलित महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार का प्रयास किया गया। जिसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और दोषी पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। लोगों के हंगामें के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को धड़ दबोचा। 


कटिहार के मनसाही प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक गंभीर घटना सामने आई है। बंध्याकरण ऑपरेशन के लिए भर्ती की गई दो दलित महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार का प्रयास किया गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र को घेर लिया।


जानकारी के अनुसार, मनसाही पीएचसी में 9 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद इन महिलाओं को वार्ड में भर्ती किया गया था। इसी दौरान, स्वास्थ्य केंद्र के हेल्पर सन्नी हारी ने दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार का प्रयास किया। जब महिलाएं होश में आईं तो उन्होंने यह घटना अपने परिजनों को बताई।


परिजनों की सूचना पर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र को घेर लिया और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर के साथ धक्का-मुक्की भी की। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सन्नी हारी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी प्रकाश सिंह, डॉक्टर भावना और मैनेजर अनवर हुसैन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया गया है।


 ग्रामीणों का आरोप है कि इन लोगों की लापरवाही के कारण ही यह घटना हुई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद मनसाही पीएचसी एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है और यहां महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।