ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

बिहार: कारोबारी के लापता बेटे का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग

KATIHAR: खबर कटिहार से है, जहां घर से लापता युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव पुल के नीचे पानी में तैरता बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पर

बिहार: कारोबारी के लापता बेटे का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KATIHAR: खबर कटिहार से है, जहां घर से लापता युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव पुल के नीचे पानी में तैरता बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना से गुस्साए लोगों ने नगर थाना का घेराव किया और जमकर हंगामा मचाया। घटना नगर थाना क्षेत्र के मोफरगंज की है।


मृतक की पहचान मोफरगंज निवासी कारोबारी यगुनंदन प्रसाद साह के 32 वर्षीय बेटे संदीप कुमार साह उर्फ सोनू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संदीप इलेक्ट्रॉनिक सामानों का कोराबार करता था। सोमवार की रात संदीप अपनी दुकान बंद करने के बाद घर लौट रहा था। इस बीच संदीप की उसकी पत्नी सालू से फोन पर बातचीत भी हुई थी। उसने थोड़ी देर में घर पहुंच जाने की बात कही थी लेकिन वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा।


मंगलवार को जब उसका कही पता नहीं चला तो परिजन थाने पहुंचे और संदीप के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। बुधवार को संदीप का शव कोलासी पुल के नीचे पानी में तैरता मिलने के बार परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।


उधर, घटना से गुस्साए लोगों ने नगर थाना का घेराव कर दिया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शहीद चौक को घंटों जाम कर दिया। बाद में पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और संदीप की हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने अगर सही समय पर कार्रवाई की होती तो शायद संदीप आज जिंदा होता।