ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

Bihar Crime: कटिहार में युवक की संदिग्ध मौत, ससुरालवालों पर पीट-पीट कर हत्या किये जाने का आरोप

KATIHAR: कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के मुसापुर मरघी टोला, वार्ड नंबर 14 में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान मोहम्मद साबिर के रूप में हु

Bihar Crime: कटिहार में युवक की संदिग्ध मौत, ससुरालवालों पर पीट-पीट कर हत्या किये जाने का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के मुसापुर मरघी टोला, वार्ड नंबर 14 में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान मोहम्मद साबिर  के रूप में हुई है, जो शरीफ गंज हवाई अड्डा का रहने वाला था। परिजनों ने मृतक के ससुरालवालों पर पीट-पीटकर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 


मोहम्मद साबिर तीन दिन पहले अपने ससुराल आया हुआ था। मृतक के भाई ने बताया कि सोनी खातून अपने पति का मोबाइल और रुपये लेकर अपने मायके चली गई थी। मोहम्मद साबिर अपना मोबाइल वापस लेने के लिए अपने ससुराल आया हुआ था। जहां उसकी  मौत की खबर मृतक के ससुराल वालों द्वारा मृतक के परिजनों को दिया गया। मृतक साबिर  के परिजन साबिर की पीट पीट कर हत्या कर देने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है।


कोढ़ा पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सदर डीएसपी धर्मेंद्र कुमार और अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। उसके बाद घटना की सूचना कटिहार पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा को दी गई। वैभव शर्मा अन्य सभी पुलिस पदाधिकारी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस कप्तान वैभव शर्मा ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है और मामले की जांच कराई जाएगी। एफएसएल टीम घटनास्थल की जांच कर रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि दोषी पाए जाने पर संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कटिहार से सोनू चौधरी की रिपोर्ट