ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

Bihar Crime News: नशे के कारोबार का विरोध करना पड़ा भारी, बदमाशों ने पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली; दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप

KATIHAR: कटिहार में नशे के बढ़ते कारोबार ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। नशे की गिरफ्त में आकर युवा बर्बाद हो रहे हैं। नशे के सौदागरों का हौसला इतना बुलंद हो गया है कि उनके रास्

Bihar Crime News: नशे के कारोबार का विरोध करना पड़ा भारी, बदमाशों ने पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली; दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KATIHAR: कटिहार में नशे के बढ़ते कारोबार ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। नशे की गिरफ्त में आकर युवा बर्बाद हो रहे हैं। नशे के सौदागरों का हौसला इतना बुलंद हो गया है कि उनके रास्ते में जो भी आ रहा है उसे वे गोली का निशाना बना रहे हैं। बदमाशों ने नशे के कारोबार का विरोध करने पर एक पूर्व पार्षद के भतीजे को गोली मार दी।


दरअसल, पूरा मामला सहायक थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 41 शरीफगंज मोहल्ले की है, जहां नशे के कारोबारियों ने पूर्व निगम पार्षद के भतीजे को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। शरीफगंज निवासी मो उमर के पुत्र 23 वर्षिय मो शमसाद उर्फ सोनू को गोली लगी है। घायल शमसाद उर्फ सोनू को इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। 


घायल के पिता मो उमर ने बताया कि शरीफगंज निवासी लाल खान पिछले कई वर्षों से नशे का कारोबार करता है और इस मामले में फरार भी चल रहा है। उसके बाद लाल खान का बेटा इस अवैध कारोबार को बड़े पैमाने पर कर रहा है। शमसाद आलम उर्फ सोनू शरीफगंज में बढ़ते नशे का विरोध करता था, जो उसे भारी पड़ा गया। नशे के कारोबारी लाल खान ने गोली चला दी, सोनू की छाती के पास लगकर निकल गई। 


पूरे मामले पर उपमहापौर मंजूर खान और राजद के प्रदेश महासचिव मो ज़ाहिद ने बताया कि घायल वार्ड नम्बर 41 के पूर्व निगम पार्षद मो खालिद का भतीजा है। और इलाके में नशे का कारोबार पर अंकुश नहीं लगने का नतीजा है कि आज ये युवक गोली से घायल हुआ है। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता