ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

Bihar Crime News: भतीजे ने चाचा की पीट-पीटकर ले ली जान, छोटी सी बात पर मौत के घाट उतारा

KATIHAR: कटिहार में एक भतीजे ने अपने ही चाचा की पीट-पीटकर जान ले ली। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। छोटी सी बात पर भतीजे ने चाचा को इतना पीटा की उसकी जान चली गई। घटना

Bihar Crime News: भतीजे ने चाचा की पीट-पीटकर ले ली जान, छोटी सी बात पर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार में एक भतीजे ने अपने ही चाचा की पीट-पीटकर जान ले ली। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। छोटी सी बात पर भतीजे ने चाचा को इतना पीटा की उसकी जान चली गई। घटना आजमनगर थाना क्षेत्र के महेशपुर बारी महंतपुर गांव की है।


मृतक की पहचान महेशपुर पंचायत के महंतनगर कबूतरखौकी गांव निवासी 50 वर्षीय मटरू विश्वास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मटरू विश्वास की बकरी चरते-चरते उनके भतीजे मोतीलाल विश्वास के खेत में चली गई थी। बस इसी बात को लेकर दोनों चाचा-भतीजा के बीच में विवाद हो गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।


इसी दौरान भतीजा मोतीलाल विश्वास ने लाठी से पीट पीटकर चाचा को बुरी तरह घायल कर दिया, जिसमें मटरू विश्वास की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर आजमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी भतीजा और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता