ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

बिहार : छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला : ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ की जमकर हाथापाई : आरोपी को छुड़ाकर ले भागे

KATIHAR : बिहार में पुलिस टीम पर हमले जैसी वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला कटिहार से सामने आया है, जहां छापेमारी करने गई पुलिस टीम को लोगों के भारी विरोध का स

बिहार : छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला : ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ की जमकर हाथापाई : आरोपी को छुड़ाकर ले भागे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR : बिहार में पुलिस टीम पर हमले जैसी वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला कटिहार से सामने आया है, जहां छापेमारी करने गई पुलिस टीम को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया और आरोपी को पुलिस की कस्टडी से छुड़ाकर ले भागे। घटना नगर थानाक्षेत्र के हरीगंज कोरैया पट्टी की है।


दरअसल, नगर थाना की पुलिस के साथ उस वक्त हाथापाई की गई जब पुलिस टीम छापेमारी करने के लिए हरीगंज कोरैया पट्टी गई थी। छापेमारी के दौरान एक महिला को गिरफ्तार करने पर लोग आक्रोशित हो गए और महिला को छुड़ाने के लिए पुलिस वैन को घेर लिया और पुलिस जवानों के साथ हाथपाई करने लगे। ऐसे में मोहल्ले की महिलाओं ने जमकर हंगामा करते हुए आरोपी महिला को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया और वहां से फरार हो गईं।


जानकारी के अनुसार, नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोरैया पट्टी इलाके में नशे का कारोबार किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर तीन लोगों को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद पुलिस ने दो लोगों को छोड़ दिया और तीसरे शख्स को गिरफ्तार कर थाने ले गई। इसी दौरान पुलिस ने एक महिला को भी गिरफ्तार किया था। फिरहाल पुलिस इस मामले पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।