ब्रेकिंग
UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51

BIHAR CRIME NEWS : कपड़ा खरीदते समय युवक को दोस्त ने मारी गोली, मौत के बाद सनसनी

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या या अपराध से जुड़ी कोई खबर निकल कर सामने नहीं आ रही है। इसी कड़ी

BIHAR CRIME NEWS : कपड़ा खरीदते समय युवक को दोस्त ने मारी गोली, मौत के बाद सनसनी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो  जिस दिन हत्या या अपराध से जुड़ी कोई खबर निकल कर सामने नहीं आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है।


जानकारी के अनुसार राजधानी पटना में आपसी विवाद में दोस्त ने ही युवक की गोलीमार कर हत्या कर दी। यह घटना सिमली मुरारपुर, भट्ठी पर इलाके में घटी। पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। युवक की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेजा गया है। 



बताया जा रहा है कि युवक को एक दुकान के अंदर गोली मारी गयी। खून से लथपथ घायल कृष्ण कुमार को दुकानदार ने घसीट कर सड़क रख दिया। गोली मारने के बाद उसके दोस्त फरार हो गए। भीड़ में लोग यह सब देखते रहे पर किसी ने उसकी मदद नहीं की। उसके बाद अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।


इधर, 19 वर्षीय कृष्ण मूलरूप से मधुबनी के बेनीपट्टी का था। जो कि परिवार के साथ सिमली में किराए के मकान में रहता था। मालसलामी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपितों की पहचान की जा रही है। इस मामले में पुलिस एक नाबालिग युवक को पकड़कर पूछताछ कर रही है। 


पटना सिटी के एसडीपीओ गौरव कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा।