ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

बिहार : कपड़ा दुकान में दिनदहाड़े गोलीबारी, सीसीटीवी फुटेज में दिखे अपराधी

SAMASTIPUR : एक बार फिर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठा समस्तीपुर जिले के सरायरंजन बाजार. बता दें कि सरायरंजन बाजार स्थित सोनी वस्त्रालय में घुसकर अपराधियों द्वारा गोली चलाई गई और ल

बिहार : कपड़ा दुकान में दिनदहाड़े गोलीबारी, सीसीटीवी फुटेज में दिखे अपराधी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMASTIPUR : एक बार फिर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठा समस्तीपुर जिले के सरायरंजन बाजार. बता दें कि सरायरंजन बाजार स्थित सोनी वस्त्रालय में घुसकर अपराधियों द्वारा गोली चलाई गई और लूटपाट की कोशिश की लेकिन अपराधी लूट में सफल नही हुए. दुकानदार के विरोध से अपराधी भीड़भाड़ वाले बाजार से भागने में सफल हो गए. घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में सुस्त पुलसिया व्यवस्था के विरोध में काफी नाराजगी देखी जा रही है.


वहीं बीच बाजार में  गोलीकांड की घटना होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. सोनी वस्त्रालय के संचालक ने बताया कि तीन बाइक पर सवार अपराधी 6 की संख्या में आया था और सीधे दुकान में प्रवेश कर कहा शोर साराबा नहीं करो नहीं तो अंजाम बुरा होगा. इसी दरमियान दुकानदार बाहर निकल गया और हल्ला करने लगा. 


कोहरे एवं काफी ठंड के कारण  लोगों को बाजार में उस समय भीड़ भाड़ कम था मौका पाकर अपराधी सोनी वस्त्रालय के सामने फायरिंग कर भाग निकले. वहीं घटनास्थल पर गोली का खोखा सहित मैगजीन भी बरामद की गई है. सूचना पर एसपी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच कर सरायरंजन थाना मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता