ब्रेकिंग
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, फिल्म से हटाने की मांगसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, फिल्म से हटाने की मांगसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम

Bihar Crime News: बिहार में गल्ला कारोबारी से लूट, पिस्टल दिखाकर इतने लाख ले भागे बदमाश

Bihar Crime News: कांटी थाना रोड पर गल्ला व्यवसायी से दिनदहाड़े पिस्तौल की नोक पर ढाई लाख रुपये लूट लिए गए। बाइक सवार तीन अपराधी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और व्यवसायियों में नाराज़गी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में एक बार फिर से बेखौफ अपराधियों का तांडव शुरू हो गया है। बिहार शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब फिर से अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। ताजा घटना मुजफ्फरपुर से सामने आई है, जहां बदमाशों ने एक कारोबारी से लाखों रुपए लूट लिए।


दरअसल, कांटी में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला। कांटी थाना रोड स्थित एक गल्ला व्यवसायी को दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर लूट लिया गया। वार्ड 17 में दुकान संचालित करने वाले संजीत कुमार से बाइक सवार तीन अपराधियों ने दुकान में रखे ढाई लाख रुपये नगद लूटकर फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और व्यवसायियों में भारी नाराज़गी है। सूचना मिलने पर कांटी थाना पुलिस और एसडीपीओ पश्चीमी वन सुचित्रा कुमारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचीं और पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं। पुलिस ने जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता