ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

प्रेमी के घर भागी युवती, पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला

KANPUR: बेटी शादी की जिद कर प्रेमी के घर भाग गई, लेकिन इस बात से पिता भड़क गया. उसने बेटी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला. प्रेमी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया है. यह घटना कानपुर देह

प्रेमी के घर भागी युवती, पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला
Manish Kumar
2 मिनट

KANPUR: बेटी शादी की जिद कर प्रेमी के घर भाग गई, लेकिन इस बात से पिता भड़क गया. उसने बेटी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला. प्रेमी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया है. यह घटना कानपुर देहात के खनपना गांव की है. 

प्रेमिका भाग गई प्रेमी के घर

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि युवती की मां मायके गई थी. पिता भी घर में नहीं थे. इस दौरान युवती प्रेमी के घर भाग गई. परेशान पिता खोजते हुए प्रेमी के घर पहुंचा. बेटी को चलने के लिए बोला. लेकिन वह जाने के लिए तैयार नहीं हुई. जिसके बाद वह भड़क गया और बेटी और उसके प्रेमी पर हमला कर दिया. कुल्हाड़ी से काटे जाने के बाद युवती की मौत हो गई. जबकि प्रेमी गंभीर रूप से घायल हैं. उससे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. युवक को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. 

कई साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि उसी गांव के युवक के साथ युवती का कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों शादी करना चाहते थे. लेकिन इसको लेकर परिवार के लोग तैयार नहीं थे. जिसके कारण युवती भागकर प्रेमी के घर गई थी. जब आरोपी बेटी के प्रेमी के घर गया तो प्रेमी को फटकार लगाने लगा, लेकिन बेटी ने पिता को मना दिया और कहा कि इस तरह से मेरे प्रेमी के डांट नहीं सकते हैं. इससे नाराज होकर दोनों ने हमला कर दिया. 

टैग्स