ब्रेकिंग
पटना नगर निगम टेंडर घोटाला: आज ED के सामने पेश हो सकते हैं IAS आनंद किशोर, 25 लाख रुपये पहुंचाने से लेकर निजी आवास पर काम कराने तक पूछे जाएंगे सवाल✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦पटना नगर निगम टेंडर घोटाला: आज ED के सामने पेश हो सकते हैं IAS आनंद किशोर, 25 लाख रुपये पहुंचाने से लेकर निजी आवास पर काम कराने तक पूछे जाएंगे सवाल✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान

Bihar Crime News: थावे के बाद अब बिहार के इस काली मंदिर में चोरी, माता की मूर्ति से 7 आंखें निकाल ले गए चोर; लोगों में भारी गुस्सा

भभुआ के काली मंदिर में मां काली की प्रतिमा से सात आंखें चोरी, श्रद्धालु और स्थानीय लोग आक्रोशित। मंदिर समिति ने नई आंखें लगाने और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए, पुलिस को भी सूचना दी गई।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के प्रसिद्ध थावे भवानी मंदिर से माता के आभूषण की चोरी का मामला शांत भी नहीं हुआ कि कैमूर जिले के भभुआ शहर के वार्ड नंबर 20 स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर में चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है, जिसने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है।


मंदिर में स्थापित मां काली की प्रतिमा से सात आंखें चोरी हो गई हैं। हैरानी की बात यह है कि यह चोरी केवल एक दिन की नहीं, बल्कि पिछले दो दिनों से लगातार हो रही है। चोरों ने बड़ी ही चालाकी से इस आस्था के केंद्र को निशाना बनाया है। 


स्थानीय लोगों के अनुसार, चोरी गई आंखों की सटीक कीमत का अंदाजा तो नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि यह भक्तों के लिए श्रद्धा का विषय है। लेकिन इस घटना ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस को भी इस मामले की सूचना दे दी गई है।


मंदिर में हुई इस घटना के बाद स्थानीय मोहल्ले के लोग एकजुट हो गए हैं। मंदिर समिति और श्रद्धालुओं ने निर्णय लिया है कि वे आपस में चंदा इकट्ठा करके माता की नई आंखें लगवाएंगे। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मंदिर परिसर में चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं, ताकि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा सके। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता