ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

Bihar News: थाना की बिल्डिंग से कूदकर फरार हो गया हरियाणा का स्मगलर, देखती रह गई बिहार पुलिस

KAIMUR: डीजीपी विनय कुमार के कमान संभालने के बाद से एक तरफ जहां बिहार की पुलिस एक्शन में आ गई है तो दूसरी तरफ उत्पाद विभाग की पुलिसकर्मियों पर इसका कोई असर होता नहीं दिख रहा है। उत

Bihar News: थाना की बिल्डिंग से कूदकर फरार हो गया हरियाणा का स्मगलर, देखती रह गई बिहार पुलिस
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KAIMUR: डीजीपी विनय कुमार के कमान संभालने के बाद से एक तरफ जहां बिहार की पुलिस एक्शन में आ गई है तो दूसरी तरफ उत्पाद विभाग की पुलिसकर्मियों पर इसका कोई असर होता नहीं दिख रहा है। उत्पाद पुलिस की नाकामी का मामला कैमूर से सामने आया है, जहां पुलिस को चकमा देकर शराब तस्कर थाना के लॉकअप से फरार हो गया।


दरअसल, भभुआ उत्पाद थाना की हाजत से एक शराब तस्कर थाना की छत से कूदकर फरार हो गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन उसकी कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद उत्पाद थाना प्रभारी द्वारा भभुआ थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। उत्पाद थाने में मौजूद रहे पुलिस कर्मियों से शो काज पूछा गया है। 


जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार शराब तस्कर हरियाणा के झज्जर जिला के द्वारिका थाना क्षेत्र के डाबोदा खुर्द गांव का साहिल कुमार है। रविवार को उत्पाद विभाग की टीम द्वारा रामगढ़ थाना क्षेत्र के बहपूरा पुल से एक कार को 216 लीटर शराब जब्त किया था। इसके साथ ही हरियाणा के एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया था। उत्पाद विभाग की टीम कार्रवाई करते हुए उसको अगले दिन न्यायालय में प्रस्तुत करने ही वाली थी। हालांकि इससे पहले ही शराब तस्कर शौच करने जाने के बहाने उत्पाद थाना के छत से कूदकर फरार हो गया।


पूरे मामले पर उत्पाद अधीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया रामगढ़ थाना क्षेत्र के नहर के इलाके से कार सवार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया था, शराब भी जब्त हुआ था। कागजी कार्रवाई करने के बाद अगले दिन उसको कोर्ट में प्रस्तुत करना था, तभी वह शौच करने जाने के बहाने चकमा देकर उत्पाद थाना की छत से कूद कर फरार हो गया। उत्पाद थाना जर्जर हो चुका है जिस कारण इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। ऐसी घटना दोबारा ना घटे इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता