ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

पहले बेटे की हत्या की, बाद में पत्नी को भी मार डाला, पूरी रात हथियार लेकर घूमता रहा आरोपी

KAIMUR: कैमूर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक अधेड़ ने अपने बेटे और पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले अपने बेटे को जान से मार डाला। बाद में जब उसने अपनी पत्नी को

पहले बेटे की हत्या की, बाद में पत्नी को भी मार डाला, पूरी रात हथियार लेकर घूमता रहा आरोपी
First Bihar
3 मिनट

KAIMUR: कैमूर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक अधेड़ ने अपने बेटे और पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले अपने बेटे को जान से मार डाला। बाद में जब उसने अपनी पत्नी को भागते देखा तो उसकी भी हत्या कर दी। अधेड़ ने धारदार हथियार से मां और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना अधौरा थाना क्षेत्र के बघौता गांव की है। 




मृतकों की पहचान 45 साल की कुंती देवी और उसके 18 साल के बेटे धीरेंद्र कुमार यादव के रूप में की गई है। हैरानी की बात तो ये है कि हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतक महिला के 50 साल के पति शिव प्रसाद सिंह यादव ने की है। आरोपी इतना संकी है कि उसने साल 2015 में अपने सहोदर भाई बलवंत उर्फ बुल्लू यादव को भी मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में उसे जेल भी जाना पड़ा था। जेल से छूटने के बाद उसने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपित पति शिव प्रसाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।





घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ पति-पत्नी के बीच शाम छह बजे से विवाद चल रहा था। विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पहले अपने बेटे धीरेंद्र की हत्या कर दी। बाद में जब उसकी पत्नी जान बचाकर भाग रही थी तो अधेड़ ने उसे भी मौत के घाट उतार दिया। हद तो तब हो गई जब पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद वह हाथ में हथियार लेकर रात भर घूमता रहा। 





इस वारदात को लेकर थानाध्यक्ष मनोज ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बघौता गांव में पहुंची और घटना की जानकारी प्राप्त की। आरोपी शिव ने ग्रामीणों के बीच इतना दहशत फैला दिया था कि कोई घटना के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर रहा था।बाद में शिव के बड़े बेटे 21 साल के सिकंदर ने पुलिस को बताया कि हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पिता ने की है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। बाद में दोनों का शव परिजनों को सौंप दिया गया।



टैग्स