ब्रेकिंग
बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवालबिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल

किन्नरों के साथ युवकों ने की मारपीट, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

KAIMUR: मोहनियां चेक पोस्ट पर युवकों ने किन्नरों के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान युवकों ने एक किन्नर का हाथ तोड़ डाला। घटना से आक्रोशित दर्जनों किन्नर आज मोहनिया थाने पहुंची।

किन्नरों के साथ युवकों ने की मारपीट, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KAIMUR: मोहनियां चेक पोस्ट पर युवकों ने किन्नरों के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान युवकों ने एक किन्नर का हाथ तोड़ डाला। घटना से आक्रोशित दर्जनों किन्नर आज मोहनिया थाने पहुंची। जहां किन्नरों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। किन्नरों ने आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू की।

किन्नरों के साथ युवकों ने की मारपीट, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग


घटना के संबंध में किन्ररों ने बताया कि मोहनियां चेक पोस्ट के पास शनिवार की रात अकोढ़ी और उसरी गांव के कुछ युवक जबरदस्ती करने लगे और पैसे छीनने लगे। जिसका उन्होंने विरोध किया तब लाठी-डंडे से उनकी पिटाई कर दी गयी। युवकों ने इस दौरान एक किन्नर की हाथ को भी तोड़ डाला। वही कई अन्य घायल हो गये। घायलों ने बताया कि अक्सर उनके साथ युवक रंगदारी टैक्स की मांग करते हैं। 


किन्नरों के साथ युवकों ने की मारपीट, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग


किन्नरों का कहना है कि हम लोगों को सरकार की तरफ से किसी भी योजना का लाभ नहीं मिलता है। मजबूरी बस हम लोग नाचते गाते हैं। लेकिन जब यह काम भी नहीं मिलता है तो समेकित चेक पोस्ट के पास भीख मांगकर वह किसी तरह से गुजारा करती हैं।  हमारी समस्याओं को देखने वाला तक कोई नहीं है। उन्होंने बताया कि शनिवार की देर रात मोहनियां समेकित चेक पोस्ट पर जब वह भीख मांग रहे थे तभी अकोढ़ी और उसरी गांव के कुछ युवक आ पहुंचे और रंगदारी टैक्स मांगने लगे। उन्होंने  जब इसका विरोध किया तब युवकों ने उनकी पिटाई कर दी। 


किन्नरों के साथ युवकों ने की मारपीट, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग


घटना से आक्रोशित दर्जनों किन्नर आज मोहनियां थाने पहुंची। जहां आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। किन्नरों ने उनके खिलाफ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी और आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग दोहराई। किन्नरों का कहना है कि यदि आरोपियों की गिरफ्तार नहीं की गयी वे आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान सड़क पर उतरेंगे और मुख्य सड़क को जाम करने का काम करेंगे। हालांकि थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थानाध्यक्ष ने 12 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया कि किन्नरों के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। किन्नरों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी और जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।


किन्नरों के साथ युवकों ने की मारपीट, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें