ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कैमूर में युवक की हत्या से सनसनी : पानी टंकी के पास मिला शव

KAIMUR : कैमूर के भभुआ मोड़ के समीप स्थित पीएचईडी की पानी टंकी कैंपस से एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस बात की सूचना आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते पानी टंक

कैमूर में युवक की हत्या से सनसनी : पानी टंकी के पास मिला शव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR : कैमूर के भभुआ मोड़ के समीप स्थित पीएचईडी की पानी टंकी कैंपस से एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस बात की सूचना आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते पानी टंकी कैंपस में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देख मृतक के परिजन भी वहां पहुंच गये। शव को देखते ही वे फूट-फूट कर रोने लगे। उन्होंने शव की पहचान अपने बेटे के रूप में की।


मृतक की पहचान कुदरा थानाक्षेत्र के चकिया मोहल्ला के जगजीवन कुमार के रूप में हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर पीएचईडी कैंपस में शव मिलने के बाद भी पुलिस की उपस्थिति वहां पर नहीं देखी गई। परिजनों ने बताया कि सोमवार की दोपहर में खाना खाकर जगजीवन घर से निकला था। उसके बाद वापस घर नहीं लौटा। उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चल सका और मंगलवार की सुबह उसकी लाश मिली है।


मृतक की मां सरोज देवी ने बताया कि उनके बेटे जगजीवन की किसी ने हत्या कर दी है और शव को पानी टंकी के पास फेंक दिया है। उन्होंने पुलिस से त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है। हत्यारों का पता लगाकर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग वह पुलिस से कर रही है। मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस घटना से इलाके में भी दहशत का माहौल है।