ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

बिहार : जादू-टोना का आरोप लगाकर शख्स की हत्या, गांव वालों ने लाश को जमीन में दफनाया

KAIMUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के कैमूर जिले से सामने आ रही है जहां भूत-प्रेत और जादू-टोना का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को लाठी-डंडे और टांगी से मारपीट कर पहले तो उसकी

बिहार : जादू-टोना का आरोप लगाकर शख्स की हत्या, गांव वालों ने लाश को जमीन में दफनाया
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के कैमूर जिले से सामने आ रही है जहां भूत-प्रेत और जादू-टोना का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को लाठी-डंडे और टांगी से मारपीट कर पहले तो उसकी हत्या कर दी फिर उसकी लाश को जमीन में दफना दिया. परिजनों ने इस मामले में गांव के ही 9 लोगों के खिलाफ थाना में नामजद आवेदन दिया है. पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है. 


घटना अघौरा थाना क्षेत्र के बरगाही गांव की है. पुलिस ने शव को जमीन से निकालकर शव का पोस्टमार्टम भभुआ सदर अस्पताल में कराया. बताया जाता है कि बरगाही गांव निवासी मदन उरांव पर गांव वाले आरोप लगाते थे कि वह लोगों को गांव में भूत-प्रेत का असर करवा देता है. इसकी वजह से ही कई लोगों की मौत हो गयी है. 


घटना के दिन मदन उरांव अपने घर में सो रहा था तभी गांव के 9 लोग लाठी-डंडे और टांगी लेकर पहुंचे और उसे घर से बाहर खींचकर मारने लगे और घर वालों को घर के अंदर बंद कर दिया. मदन उरांव को उन लोगों ने इतनी बुरी तरह से पीटा की उसकी मौत हो गयी. उसके बाद उसे घर से बाहर निकाल कर गांव के श्मसान में ले जाकर दफना दिया.


आज सुबह मृतक के परिजनों द्वारा अघौरा थाना में गांव के 9 लोगों के खिलाफ नामजद आवेदन दिया गया. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता