ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

पिस्टल लहराने वाले हीरो की निकली हेकड़ी, पुलिस ने हथियार के साथ दबोचा

KAIMUR : जिला पुलिस ने पिस्टल लहराने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा था. हाथ में पिस्टल लेकर हीरो बन रहे इस शख्स की ह

पिस्टल लहराने वाले हीरो की निकली हेकड़ी, पुलिस ने हथियार के साथ दबोचा
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR :  जिला पुलिस ने पिस्टल लहराने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा था. हाथ में पिस्टल लेकर हीरो बन रहे इस शख्स की हेकड़ी पुलिस ने निकाल दी है. इस बदमाश को अरेस्ट कर पुलिस ने जेल में डाल दिया है.


आपको बता दें कि कैमूर जिले में पिछले दिनों पिस्टल लहराते एक वीडियो वायरल हुआ था. जिस मामले में कैमूर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहनिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर से एक लड़का अमृत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से मेड इन अमेरिका पिस्टल और दो जिंदा गोली जप्त किया है. पिस्टल किसका है, कहां से लड़के के पास आया, पुलिस पूछताछ कर रही है. आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. 


जानकारी देते हुए कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया पिछले दिनों एक पिस्टल में गोली भरते हुए वीडियो वायरल हुआ था. कैमूर जिले के सभी थानों को इसके सत्यापन करने के लिए बोला गया था, तभी पता चला यह वीडियो मोहनिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव का है और वायरल वीडियो में दिख रहा लड़का अमृत सिंह और सुशांत है.


कैमूर पुलिस ने एक टीम बनाकर मुबारकपुर गांव से अमृत सिंह उर्फ सुशांत को गिरफ्तार कर लिया. पिस्टल ओरिजिनल है, जिसपर मेड इन अमेरिका लिखा हुआ है. लाइसेंसी है या चोरी का है पुलिस इसका सत्यापन कर रही है. फिलहाल आरोपी को जेल भेजा जा रहा है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता