ब्रेकिंग
छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल

कैमूर में एक लड़की के साथ गैंगरेप, 3 बदमाशों ने मिलकर की हैवानियत

KAIMUR : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ी आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला कैमूर जिले का है. जहां एक लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है. शौच करने गई ए

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ी आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला कैमूर जिले का है. जहां एक लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है. शौच करने गई एक लड़की को अगवा कर तीन बदमाशों ने हैवानियत की. घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है. 


शौच करने गई लड़की को किया अगवा
वारदात कैमूर जिले के दुर्गावती थाना इलाके की है. जहां से एक लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है. शौच करने गई एक लड़की को अगवा कर तीन बदमाशों ने उसके साथ हैवानियत की है. घटना के बाद घर पहुंची पीड़िता ने जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी दी. घरवालों ने आपबीती सुनकर पुलिस को घटना की जानकारी दी. मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता घर से शौच के लिए गई थी. इस दौरान तीन लोगों ने उसे अगवा कर लिया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. 


पुलिस ने एक आरोपी को किया अरेस्ट
पीड़िता के परिजनों ने स्थानीय थाना में घटना की शिकायत की है. पुलिस ने बताया कि कानपुर गांव के रहने वाले जमींदार राम, हरिचंद राम और धनुषधारी राम के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस ने आगे बताया कि इस मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए एक आरोपी धनुषधारी राम को अरेस्ट कर लिया गया है.  अन्य दो आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छपेमारी की जा रही है. 



टैग्स