ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार : प्रेमी ने पहले प्रेमिका को मारा चाकू, फिर खुद को भी कर लिया घायल

KAIMUR: खबर कैमूर जिले की है, जहां एक प्रेमी ने पहले अपने प्रेमिका को चाकू मार दिया और फिर खुद के भी हाथ और गले पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों को गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचाया

बिहार : प्रेमी ने पहले प्रेमिका को मारा चाकू, फिर खुद को भी कर लिया घायल
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR: खबर कैमूर जिले की है, जहां एक प्रेमी ने पहले अपने प्रेमिका को चाकू मार दिया और फिर खुद के भी हाथ और गले पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों को गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में प्राथमिक उपचार कर प्रेमिका को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। 




लड़की भरखर गांव के त्रिलोकी शर्मा की बेटी पूनम कुमारी बताई जा रही है तो वहीं, लड़का भरखर गांव का ही लल्लन यादव का बेटा भोला यादव बताया जा रहा है। दोनों के बीच पिछले 2 सालों से प्रेम प्रसंग था, जहां आज किसी बात को लेकर अनबन हुई और लड़के ने लड़की को चाकू मारने के बाद फिर अपने आप को चाकू मार लिया। दोनों का घर एक दूसरे के आमने-सामने है। लड़की के इलाज करने वाले अनुमंडल अस्पताल मोहनिया के डॉक्टर मनु कांत ने बताया लड़की की कंडीशन बहुत अच्छी नहीं है। यहां आने के बाद जो भी प्राइमरी इलाज था हम लोगों ने किया है। लड़की के पेट में गले में छाती पर और पीठ पर चोट के निशान पाए गए हैं। गंभीर अवस्था में उसको हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है ।



मोहनिया थाना अध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि पूनम कुमारी त्रिलोकी शर्मा की बेटी है। उसके पेट और गला में चाकू के जख्म का निशान है। उसके सामने का पड़ोसी भोला यादव नाम का लड़का चाकू मारकर कर घायल कर दिया है। फर्द बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उसके बाद ही पता चला कि क्या घटना का कारण है। मामला प्रेम प्रसंग का है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई की भी तैयारी में जुट गई है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता