ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार: गर्लफ्रेंड को घूमाने के बहाने पहाड़ों पर ले गया प्रेमी, सनकी ने चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा

KAIMUR: कैमूर में युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। आरोपी प्रेमी गर्लफ्रेंड को घूमाने के बहाने पहाड़ों पर ले गया और चाकू से गो

बिहार: गर्लफ्रेंड को घूमाने के बहाने पहाड़ों पर ले गया प्रेमी, सनकी ने चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर में युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। आरोपी प्रेमी गर्लफ्रेंड को घूमाने के बहाने पहाड़ों पर ले गया और चाकू से गोदकर उसकी जान ले ली। भभुआ थाने की पुलिस ने आरोपी को कुदरा थाना क्षेत्र के गंगवलीया से गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक, कुदरा थाना क्षेत्र के गंगवलिया गांव निवासी मो. जाकिर अंसारी के 21 वर्षीय बेटे शफीक अंसारी का कुदरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की एग्जाम देने के लिए भभुआ आई थी और इसी बीच 17 फरवरी को लड़की लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने भभआ थाने में मामला दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और लड़की के प्रेमी को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बता दी। 


आरोपी ने पुलिस को बताया कि 17 फरवरी को वह लड़की को घूमाने के बहाने अपने साथ लेकर रोहतास जिले के मांझर कुंड लेकर गया था, जहां चाकू से गोद कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी थी और घटनास्थल से फरार हो गया था। आरोपी के अपना अपराध स्वीकार कर लेने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर लड़की का शव, उसके कपड़े और हत्या में इस्तेमाल चाकू को बरामद कर लिया।