ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

Bihar News: ड्यूटी में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त, पेट्रोलिंग गाड़ी में सोते 2 पुलिसकर्मियों को किया गया लाइन हाजिर

KAIMUR: ड्यूटी में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसलिए पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी इमानदारी पूर्वक करें। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जा सकती है। दरअसल डायल 112 की पेट्रोलि

Bihar News: ड्यूटी में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त, पेट्रोलिंग गाड़ी में सोते 2 पुलिसकर्मियों को किया गया लाइन हाजिर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KAIMUR: ड्यूटी में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसलिए पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी इमानदारी पूर्वक करें। ऐसा  नहीं करने पर कार्रवाई की जा सकती है। दरअसल डायल 112 की पेट्रोलिंग गाड़ी में कुम्भकर्णी नींद में सोने वाले दो पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। 


बताया जाता है कि कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में लोगों को सुरक्षा के लिए निकली डायल 112 की गाड़ी में  एनएच-2 के किनारे बत्ती जलाकर पुलिसकर्मी सो रहे थे। मामला सामने आने के बाद कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने संज्ञान लिया और पूरे मामले की जांच कराने के बाद डायल 112 के दो चालक को लाइन हाजिर कर दिया और उस दिन गाड़ी में मौजूद रहे अन्य पुलिसकर्मी के खिलाफ जांच जारी है। इन लोगों को दोषी पाए जाने पर चिन्हित करते हुए कार्रवाई की जाएगी।


 जिन पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की गई उनकी पहचान शमशेर सिंह और राजकिशोर सिंह के रूप में हुई है। दोनों डायल 112 के चालक बताये जाते हैं। मोहनियां डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया डायल 112 के टीम रात्रि में सड़क किनारे गाड़ी लगाकर सोते हुए वीडियो सामने आया था। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले इस वीडियो को गंभीरता से लेते हुए कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा के निर्देश पर डायल 112 के ड्राइवर शमशेर सिंह और राजकिशोर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 


वही पेट्रोलिंग कार में उस वक्त मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी जांच की जा रही है। अगर उन लोगों की संलिप्तता मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि 8 घंटे का शिफ्ट डायल 112 की गाड़ी पर पुलिस कर्मियों का लगाया गया है। सभी को इमानदारी पूर्वक ड्यूटी करने का निर्देश जारी किया गया है। कोई भी पुलिसकर्मी ड्यूटी के समय कोताही बरतता है या फिर लापरवाही करता है तो वैसे लोगों को चिन्हित करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Bihar News: ड्यूटी में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त, पेट्रोलिंग गाड़ी में सोते 2 पुलिसकर्मियों को किया गया लाइन हाजिर

Bihar News: ड्यूटी में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त, पेट्रोलिंग गाड़ी में सोते 2 पुलिसकर्मियों को किया गया लाइन हाजिर