ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद : फ्री में तरबूज नहीं खिलाई तो युवक को दाग दी बैक टू बैक दो गोलियां

KAIMUR : बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ हो चुके अपराधी बात-बात पर लोगों को गोली मार रहे हैं। ताजा मामला कैमूर का है। जहां मुफ्त में तरबूज नहीं खिल

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद : फ्री में तरबूज नहीं खिलाई तो युवक को दाग दी बैक टू बैक दो गोलियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR : बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ हो चुके अपराधी बात-बात पर लोगों को गोली मार रहे हैं। ताजा मामला कैमूर का है। जहां मुफ्त में तरबूज नहीं खिलाने पर बदमाशों ने एक शख्स को गोली मार दी। घटना भभुआ थानाक्षेत्र के मनिहारी बाजार की है।


जानकारी के मुताबिक, भभुआ थानाक्षेत्र के बीठवार गांव निवासी नसरुद्दीन अंसारी का बेटा तिरोज अंसारी साइकिल से घूम-घूमकर तरबूज बेचने का काम करता है। हर दिन की तरह बुधवार को भी वह तरबूज बेचने मनिहारी बाजार गया था। जहां बदमाशों ने उससे तरबूज तो खा लिए लेकिन जब पैसे देने की बारी आई तो आनाकानी करने लगे।


दोनों के बीच बात बढ़ गई और बदमाशों ने तिरोज को दो गोलियां दाग दी और मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायल तिरोज अंसारी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल भेज दिया है। 


सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। युवक को दो गोली लगने की बात बताई जा रही है। एक हाथ में दूसरी गोली पीठ में लगी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता