ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: पति की डांट से आहत पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में फंदे से लटक कर दे दी जान

KAIMUR: कैमूर में पति की डांट से आहत पत्नी ने खौफनाक कदम उठा लिया। नाराज महिला अपने कमरे में जाकर फांसी के फंदे से झूल गई। पति काम से लौटने के बाद जब घर पहुंचा तो पत्नी को फंदे से

बिहार: पति की डांट से आहत पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में फंदे से लटक कर दे दी जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर में पति की डांट से आहत पत्नी ने खौफनाक कदम उठा लिया। नाराज महिला अपने कमरे में जाकर फांसी के फंदे से झूल गई। पति काम से लौटने के बाद जब घर पहुंचा तो पत्नी को फंदे से लटका देख दंग रह गया। घटना भभुआ थाना क्षेत्र के भेकास गांव की है।


मृतक महिला की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के भेकास गांव निवासी सुनील कुमार की पत्नी सोनी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला का पति सुनील का उसकी पत्नी सोनी के साथ विवाद हो गया था। सोनी पति के लेट लौटने के कारण नाराज थी, इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई थी। अगले दिन जब सुनील काम पर चला गया तो पति की डांस से आहत सोनी ने फांसी के फंदे से झूल गई।


सुनील जब वापस घर लौटा तो पत्नी का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका पाया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मौत के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता