ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार: लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रहे 16 दुकानदारों पर केस, बाजार में खचाखच भीड़ से परेशान प्रशासन

KAIMUR : बिहार में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए 25 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है. लॉकडाउन में सिर्फ जरूरी दुकानों को छोड़कर बाकी दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है. इसके ब

बिहार: लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रहे 16 दुकानदारों पर केस, बाजार में खचाखच भीड़ से परेशान प्रशासन
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR : बिहार में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए 25 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है. लॉकडाउन में सिर्फ जरूरी दुकानों को छोड़कर बाकी दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है. इसके बावजूद भी कई दुकानें खोली जा रही हैं. ताजा मामला कैमूर जिले के मोहनिया इलाके का है, जहां प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 दुकानदारों पर केस किया है.


मंगलवार को मोहनिया डीसीएलआर राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर अंचलाधिकारी और नगर पंचायत के द्वारा मोहनिया के स्टूवर गंज में छापामारी अभियान चलाया गया. जिसमें कई दुकान जो लॉकडाउन के दौरान खुली मिली जिसका नगर पंचायत में मोहनिया थाने में महामारी एक्ट के तहत 16 दुकानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है.


बिहार: लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रहे 16 दुकानदारों पर केस, बाजार में खचाखच भीड़ से परेशान प्रशासन


मोहनिया डीसीएलआर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बार-बार दुकानदारों को वार्निंग दिया जा रहा था कि प्रतिबंधित दुकान न खोली जाए उसके बावजूद भी कई दुकानदार दुकानों को खोल रहे थे. जिसके बाद नगर पंचायत को आदेश देकर कुल 16 दुकानों पर मोहनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.


बिहार: लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रहे 16 दुकानदारों पर केस, बाजार में खचाखच भीड़ से परेशान प्रशासन


नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने बताया मोहनिया स्टूवर गंज में काफी भीड़ भाड़ की सूचना मिली थी और कई दुकानें खुली हुई थी. अंचलाधिकारी के साथ छापेमारी अभियान चलाया गया. कुल 16 दुकानों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. लोगों को कई बार चेतावनी दी जा चुकी है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता