ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार: 7 दिनों से लापता BPSC शिक्षिका बरामद, बॉयफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग से तंग होकर छोड़ा था घर

KAIMUR: कैमूर पुलिस ने पिछले सात दिनों से लापता बीपीएससी चयनीत शिक्षिका को सकुशल बरामद कर लिया है। शिक्षिका के परिजनों ने अपहरण का मामला थाने में दर्ज कराया था। अपहरण का केस दर्ज ह

बिहार: 7 दिनों से लापता BPSC शिक्षिका बरामद, बॉयफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग से तंग होकर छोड़ा था घर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KAIMUR: कैमूर पुलिस ने पिछले सात दिनों से लापता बीपीएससी चयनीत शिक्षिका को सकुशल बरामद कर लिया है। शिक्षिका के परिजनों ने अपहरण का मामला थाने में दर्ज कराया था। अपहरण का केस दर्ज होने के बाद पुलिस उसे तलाश कर रही थी। बरामदगी के बाद शिक्षिका ने जो बात बताई उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।


दरअसल, बीते 23 अगस्त को कुदरा स्थित अपने किराए के कमरे से स्कूल जाने के लिए निकली बीपीएससी चयनीत महिला शिक्षिका रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। शिक्षिका विद्यालय जाने के लिए निकली लेकिन रास्ते में ही गायब हो गई थी। शिक्षिका के परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कुदरा थाना में अपहरण का केस दर्ज कराया था।


पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर शिक्षिका को उत्तर प्रदेश के लंका थाना क्षेत्र से बरामद किया है। जानकारी देते हुए शिक्षिका ने बताया कि थोड़ा परेशानी होने के कारण हम चले गए थे। किसी से संपर्क नहीं हो पाया ना किसी को बता पाए। बनारस से पुलिस द्वारा मुझे लाया गया है। अपना पुराना डेरा है वहीं से पुलिस हमको लेकर आई है।


जानकारी देते हुए मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया बीपीएससी से शिक्षिका की नौकरी हुई थी जो कुदरा में किराए पर मकान लेकर रहती थी। 23 अगस्त को पता चला परिजनों के द्वारा कि मिसिंग है। हम लोगों ने 24 घंटा इनका इंतजार किया जब यह बरामद नहीं हो पाई तो हम लोगों ने कांड अंकित कर छानबीन करना शुरू किया तो इनका अंतिम लोकेशन बनारस में पाया गया।


सर्विलांस के आधार पर जांच किया गया तो यह दो लड़कों के संपर्क में थी। दोनों लड़कों से उनकी काफी देर तक बात होती थी। इनका पुराना डेरा लंका पर था वही से बरामद कर लिया गया है। इनके द्वारा बताया गया था कि पहले एक अपने प्रेमी के संपर्क में थी फिर उसको छोड़कर दूसरे के साथ जुड़ गई। फिर उसको छोड़कर पहले वाले के साथ जुड़ गई।


इसी पर दूसरे लड़का लड़की को सुसाइड करने की धमकी देने लगा। शिक्षिका को लगा की अगर उसने सुसाइड कर लिया तो वह फंस जाएगी। इसी डर से वह सुसाइड करने की नीयत से घर से निकली। शिक्षिका ने अपना मोबाइल भी फेंक दिया था। यह अपहरण का मामला नहीं है। लड़की स्वेच्छा से चली गई थी। तीन-चार दिन इधर-उधर भटकी फिर पुलिस ने बरामद कर लिया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता